रामनगर (नैनीताल)। ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके लिए निर्धारित 72 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। लावारिस के रूप में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थाना, चौकी में फोटो भेजा गया है। सिर, मुंह में गहरी चोट लगने से युवक की मृत्यु हुई थी।