फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहैल लखनऊ में खड़ा कर रहा था अपना नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा संदिग्ध आतंकी सुहैल लखनऊ में अपना नेटवर्क खड़ा करने में लगा था। इसके लिए वह लखनऊ का चक्कर लगाता था। बताया जाता है कि वह सुबह लखनऊ के लिए निकलता था और देर रात अपना काम करके अमरोहा लौट आता था, लेकिन आसपास और परिवार के लोग उसके लखनऊ चक्कर का मकसद नहीं समझा पाए।
विज्ञापन

बुधवार तड़के शहर के मोहल्ला मुल्लाना में एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जहां से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल का गिरफ्तार कर लिया। वहीं मोहल्ला पचदरा से ऑटो चालक इरशाद, गांव सैदपुर इम्मा से सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की माने तो आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का सरगना मुफ्ती हुसैन लखनऊ में अपना नेटवर्क खड़ा करने में लगा था। करीब दो महीने में सुहैल ने लखनऊ के कई चक्कर लगाए। अमरोहा से सुबह अक्सर लखनऊ के लिए निकलता था। दिनभर लखनऊ में रहने के बाद वह देर रात अमरोहा पहुंच जाता था। लखनऊ से गिरफ्तार मां-बेटे सुहैल के नेटवर्क के हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें