फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। हसनपुर-संभल मार्ग पर रोडवेज ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से एक युवक की इलाज के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे का हसनपुर में इलाज चल रहा है। युवक ढबारसी में बाइक एजेंसी में मिस्त्री था। वह नई बाइक पहुंचाने के लिए हसनपुर जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बस और चालक को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के कस्बा ढवारसी निवासी बिलाल (16) पुत्र अनीस अहमद चौहान टीवीएस बाइक एजेंसी ढबारसी पर रहकर मिस्त्री में काम करता है। साथ ही साथ वह इंटर की पढ़ाई भी कर रहा था। सोमवार की दोपहर एजेंसी से एक नई बाइक लेकर अपने साथी अरमान पुत्र इस्माइल निवासी ढबारसी के साथ हसनपुर एजेंसी पर पहुंचाने जा रहा था। अभी वह हसनपुर-संभल मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि हसनपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बिलाल की गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन मेरठ जाते समय रास्ते में बिलाल की मौत हो गई। बिलाल की मौत की सूचना मिलते ही बिलाल के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर टक्कर मार कर भाग रहे रोडवेज बस को सैदनगली के आगे पकड़ लिया। चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस बस थाने ले आई। थाना अध्यक्ष अमित कुमार मान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें