फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों की कमी का फायदा उठा रहे हैं चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाने में सिपाहियों की कमी का पूरा फायदा चोर उठा रहे हैं। चोरों ने बुधवार की रात नगर में तीन दुकानों को अपना निशाना बना लिया। गनीमत यह रही कि किसी भी दुकानदार का अधिक नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में तैनात आठ सिपाही कुंभ मेले की ड्यूटी पर भेज दिए गए हैं जबकि पांच सिपाही बालकृष्ण की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए जा चुके हैं। थाने व पुलिस चौकी पर सिपाहियों की बेहद कमी महसूस की जा रही है।
उपलब्ध पुलिस बल से काम लिया जा रहा है। गश्त के लिए पर्याप्त सिपाही नहीं हैं। पुलिस बल की कमी का चोर पूरा फायदा उठा रहे हैं। नगर के होली पार्क के पास स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़ लिए गए।
विज्ञापन

सवेरे को दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाने में तैनात होमगार्ड द्वारा ऐन समय पर ड्यूटी पर आने से मना कर देने की वजह से भी पूरी रात पिकेट खाली पड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें