फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने गई महिला से युवक ने की मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव मिसरी में कूड़ा डालने को लेकर झगड़ा हो गया। महिला ने व्यक्ति पर उसका रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव मिसरी निवासी ओमरती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 30 दिसंबर शाम को वह अपने घर का कूड़ा बाहर डालने गई थी। जब वह निश्चित स्थान पर कूड़ा डाल रही थी तो वहां मौजूद व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। कूड़े की धूल से कपड़े खराब होने की बात कहकर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों ने मामले को शांत करवाया। महिला का पुलिस शिकायत में आरोप है कि मामला शांत होने पर जब वह अपने घर जाने लगी तो फिर आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत बाैंद कलां पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसे जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें