फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कुशीनगर में अपमिश्रित शराब पीने से हुई कई मौतों के बाद पुलिस एवं आबकारी विभाग हरकत में आया है। शनिवार रात को आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने तीसरा मिल के पास से एक युवक को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा भी पुलिस का कच्ची शराब को लेकर चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि करीब डेढ़ माह पहले नगर के मोहल्ला खेबान में अपमिश्रित शराब पीने से युवक की मौत हो गई थी। घटना के करीब आठ दिन बाद इस मोहल्ले से पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने एक घर से भारी मात्रा में अपमिश्रित शराब बरामद की थी। मामले में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इसके बाद अब कुशीनगर में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इसके लेकर पुलिस एवं आबकारी विभाग हरकत में आया है। बताते हैं कि शनिवार रात को आबकारी विभाग की टीम एवं पुलिस की टीम ने कई संदिग्ध स्थानों पर अपमिश्रित शराब को लेकर छापेमारी की। लेकिन कहीं पर भी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस के आने की खबर से आरोपियों ने पहले ही ठिकाने बदल दिए। हालांकि कोतवाली पुलिस ने रहरा रोड पर तीसरा मिल के पास से बीस लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गांव डगरौली निवासी वीर सिंह को तीसरा मिल से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें