हल्द्वानी। हरिपुर शिवनगर निवासी बटाईदार राममूर्ति (35) पुत्र लालाराम की शनिवार की रात हालत खराब हो गई। लोगों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार राममूर्ति मूल रूप से बरेली जिले के गैरशादी फरीदपुर का निवासी था। वह डॉ. नीरज तिवारी का बटाईदार था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों का पता पुलिस को नहीं चल सका