फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में बनाई गई बिजली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पिछले एक साल से अटकी लाइन को आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में बना दिया गया। सड़क किनारे खेत वाले किसान बिजली लाइन बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। पोल लगाने को लेकर रविवार की नोकझोंक भी हुई लेकिन बिजली कर्मियों ने पोल लगा दिए।
विज्ञापन

रविवार को मोहरका पट्टी में बिजली लाइन का पोल लगाने के लिए विभाग की टीम अपने साथ पुलिस लेकर पहुुंची। सड़क किनारे जिन किसनों का खेत था वह विरोध किया करने लगे। टीम के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई। किसानों का कहना था कि बिजली लाइन बनने से उनके खेेतों में आग लगने का डर बना रहेगा। अक्सर फॉल्ट होने से उनके पेड़ भी जल जाएंगे। गौरतलब है कि यह बिजली की लाइन नासिर के नलकूप तक जानी थी लेकिन पिछले एक साल से विरोध के कारण नहीं बन पाई थी। यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। कोर्ट ने यथा स्थिति के आदेश जारी किए थे। किसानों का तर्क था कि उन्हें लाइन के कारण अपने पेड़ काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

बावजूद इसके पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मियों ने पोल लगाने का काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें