गजरौला। किसी बात को लेकर पत्नी से युवक की अनबन हो गई। गुस्साए युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर शाम कांशीराम कॉलोनी निवासी युवक कपिल को परिजन और पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गर्दन कटी हुई थी। बताया गया कि उसकी शुक्रवार की शाम पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जिससे विवाद बढ़ गया। उसने आत्महत्या करने की ठान ली। गुस्साए युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन पड़ोसियों की सहायता से कपिल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उपचार कर घर भेज दिया।