फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरासी पुल पर बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर की मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बीएसएफ के जवान का लहूलुहान शव अतरासी ओवर ब्रिज पर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जवान के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर निवासी सत्यवीर सिंह यूपी पुलिस में एएसआई हैं। उनकी पोस्टिंग रामपुर के मिलक थाने में है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है। जिसकी तैनाती कश्मीर की 82वीं बटालियन में थी। जबकि उनका दूसरा बेटा लेखपाल है। उसकी तैनाती सदर तहसील में है। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र एक महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिवार में सभी खुशी-खुशी रह रहे थे। लेकिन मंगलवार की देर शाम जितेंद्र बाइक से अतरासी रोड पर गया था। करीब नौ बजे जितेंद्र का शव लहूलुहान हालत में अतरासी रोड स्थित ओवर ब्रिज पर पड़े होने की खबर मिली। जितेंद्र के शरीर पर रगड़ के निशान है। जबकि मुंह पर गहरी चोट लगी हुई है। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एएसआई पिता सत्यवीर सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें