फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआखेड़ा। छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। वह छत पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। निकटवर्ती गांव वासीपुर निवासी जैतून पत्नी यासीन उम्र 55 साल बुधवार की शाम किसी काम से अपने मकान की छत पर गिर गई थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे आ गिरी। परिजनों ने उसे गांव के ही चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि बारिश की वजह से मकान की छत पर फिसलन थी। महिला स्वयं पर नियंत्रण नहीं रख पाई। सिर में गहरी चोट लगी थी।
विज्ञापन

शिक्षक को घायल करने में प्रयुक्त तमंचा बरामद
मंडी धनौरा। राष्ट्रपति पदक प्राप्त रिटायर शिक्षक श्योनाथ सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी मनोज कुमार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद कर लिया है। श्योनाथ सिंह पर नगर के मुहल्ला कटरा निवासी दो सगे भाइयों ने जानलेवा हमला किया था। उन पर तमंचे की बट से हमला किया गया था। इस मामले में संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक नबाब सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज से तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें