फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक पदार्थ तैयार करने का सूत्रधार था सईद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सईद विस्फोटक पदार्थ तैयार करने का सूत्रधार था। छापामारी में बरामद बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स में मिलाए गए गंधक पोटाश की खरीद सईद ने की थी। सईद की निशानदेही पर टीम ने उसके घर से सिल-बट्टा, परात बरामद किया। वहीं गंधक खरीदने वाली दुकान की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

26 दिसंबर तड़के तीन से चार बजे के बीच एनआईए और एटीएस की टीम ने शहर के मोहल्ला मुल्लाना और पचदरा के साथ गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मुफ्ती सुहैल, इरशाद, वैल्डिंग का काम करने वाले सईद और उसके भाई रईस को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स, पिस्टल, तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकियों से रिमांड पर चल रही पूछताछ में सईद के विस्फोटक सामान तैयार करने में सूत्रधार होने की बात सामने आ रही है। यही वजह है कि एनआईए सईद को लेकर अमरोहा पहुंची। एनआईए और एटीएस ने सईद के निशानदेही पर सैदपुर इम्मा के सात घरों में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने सईद के घर से सिल बट्टा, परात बरामद किया। सिल बट्टे पर ही गंधक पीसा गया था। बाद में टीम ने उसकी निशानदेही पर किराना स्टोर की तलाशी ली गई। जहां से सईद ने गंधक और पोटाश खरीदा था। इसके अलावा कबाड़ की दुकान की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें