मंडी धनौरा। राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक पर हमले के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। गजरौला क्षेत्र के निवासी राष्ट्रपति पदक प्राप्त रिटायर शिक्षक श्योनाथ प्रजापति पर दो माह पहले नगर में जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में दो आरोपी सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने तीसरे आरोपी सोनू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम मिलक मुसल्लेपुर को अमरोहा रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।