केमरी/बिलासपुर। मुरादाबाद के मोहल्ला लाल बाग काली मंदिर के पास रहने वाले सज्जन खां रविवार की सुबह बाइक से मिलक जा रहा था। उसके साथ मोहल्ले का ही शमीम भी था। बिलासपुर-मिलक रोड पर सिमरा मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार सामने चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली में घुसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। बाद में घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।