फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला बटवाल में मकान की पुताई करते समय मजूदर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली कोतवाली के मोहल्ला घेर पछइयां निवासी युवक मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह वह मोहल्ला बटवाल में एक घर की पुताई कर रहा था। इस घर के बराबर से हाईवोल्टेज लाइन के तार गुजर रहे हैं। पुताई करते मजूदर का शरीर तार से भिड़ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। मोहल्ले के लोगों उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। मजदूर की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें