फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रादायिक आग में झुलसने से बच गया जोया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक आग में झुलसने से बच गया जोया
विज्ञापन

अमरोहा। एक ओर चुनावी मौसम तो दूसरी ओर होली त्योहार। इसके बीच शुक्रवार दोपहर जोया में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुुई, गनीमत रहा कि यह बवाल देर तक नहीं चला। दोनों पक्ष की भीड़ जुट नहीं पाई। वहीं बिना देर किए पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। ऐसे में जोया सांप्रदायिक आग में झुलसने से बच गया। वरना मामला बढ़ा हो सकता था।
विज्ञापन

गुरुवार की रात सड़क पर सफाई को लेकर सफाई कर्मी और नगर पंचायत चेयरमैन के रिश्तेदार कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर चेयरमैन के रिश्तेदारों ने नगर पंचायत में सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। ये बात सफाई कर्मियों में आग की तरह फैल गई। पिटाई का बदला लेने के लिए सफाई एकत्र होकर आरोपी की दुकान की ओर जाने लगे। चौकी पर आरोपियों को देखकर सफाई कर्मी आक्रोशित हो गए। मारपीट शुुरू कर दी। जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग चौकी पर जुटने लगे। देखते ही देखते मामला दो समुदाय का होने लगा। गनीमत रहा है कि इस बीच एएसपी, एसडीएम समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां जुटी भीड़ को खदेड़ दिया। दूसरे पक्ष के लोग एकत्र नहीं हो पाए। पुलिस ने बिगड़ते हालत को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें