फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में नारकोटिक अपर आयुक्त से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला में नारकोटिक अपर आयुक्त से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


हाईवे स्थित मेक-डी रेस्टोरेंट पर रविवार आधी रात का मामला
आरोपियों ने शराब के नशे में अपर आयुक्त को बाइक से टक्कर मारकर शुरू की मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
रुद्रपुर से कार में सवार होकर दिल्ली लौट रहे नारकोटिक विभाग के अपर आयुक्त के साथ गजरौला में हाईवे स्थित मेक-डी रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन युवकों ने शराब के नशे में अपर आयुक्त को टक्कर मारते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी के मुताबिक दिल्ली के अलीपुर निवासी विक्रम सिंह फरीदाबाद में नारकोटिक विभाग कें अपर आयुक्त हैं। शनिवार रात अपर आयुक्त अपने दोस्त रोहित के साथ कार में सवार होकर रुद्रपुर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे के बाद गजरौला में हाईवे स्थित मेक-डी रेस्टोंरेंट की पार्किंग में कार खड़ी करके रेस्टोरेंट में जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन युवकों ने अपर आयुक्त को टक्कर मारते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट कर रहे युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपर आयुक्त के साथ मारपीट करने वाले तीनों युवक शराब के नशे में थे। मामले में जनपद बिजनौर के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी कुलजीत पुत्र हरपाल, गजरौला के जवाहरनगर निवासी तेजप्रकाश व धनौरा के झुंडपुरा निवासी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें