फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर भानपुर फाटक के पास डीसीएम की टक्कर से ई रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई और हादसे में रिक्शा चालक सहित छह महिलाएं घायल हो गई। आरोपी चालक डीसीएम सहित फरार हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी महिलाएं ई-रिक्शा से हाईवे स्थित फैक्टरी में काम करने जा रहीं थीं। हाईवे पर भानपुर फाटक के पास पीछे आ रही डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मोहल्ला सुल्तानपुर कंचन देवी (45), शांति देवी (40), सरिता देवी (35), विमला देवी (45), विमलेश (38), चित्रा, अनिता देवी (36) ई-रिक्शा चालक चंद्रपाल सिंह (52) घायल हो गए। हादसे में घायलों को उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत में कंचन देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्हें वापस सीएचसी लाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें