फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर के युवक की हादसे में बरेली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बांसका कला निवासी ट्रक चालक की बरेली में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताते हैं कि गांव बांसका कला निवासी रियाज का 22 वर्षीय बेटा आमिर ट्रक चालक है। वह सोमवार की रात करीब 9 बजे बरेली के पास स्थित एक ढाबे के नजदीक ट्रक खड़ा करके टायर चेक कर रहा था। बताते हैं कि इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद मंगलवार शाम को आमिर का शव गांव लाया गया। आमिर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि करीब सात माह पहले आमिर की शादी हुई थी। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें