फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित रास्ते पर दरवाजा लगाने में दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थानाक्षेत्र के सुनगढ़ माफी गांव में विवादित रास्ते पर दरवाजा लगाने पर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। विवाद गहराने पर दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। एक पक्ष ने पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ माफी गांव में असगर व मेंहदी हसन के बीच रास्ते का विवाद है। आरोप है कि मेंहदी हसन रास्ते में गेट लगाना चाहता है, जबकि असगर इसका विरोध करता है। यह विवाद अदालत में भी विचाराधीन है। शनिवार सुबह मेंहदी हसन पक्ष के लोगों ने रास्ते पर गेट लगाने का प्रयास किया तो असगर ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। पथराव में असगर व उसकी पत्नी जुबैदा व दूसरी ओर से मेंहदी हसन का पुत्र साजिद घायल हो गए।
असगर के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। असगर का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पुलिस के इशारे पर अदालत में वाद विचाराधीन होने के बावजूद गेट लगाने का प्रयास किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम गांव जाकर मौका मुआयना भी किया था। फिलहाल दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें