फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ट्रक बेचकर पांच लाख रुपये हड़पे, बाद में कर लिया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। ट्रक बेचने के बाद आरोपियों ने पांच लाख रुपये हड़प लिए। बाद में ट्रक को भी चोरी कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद समेत तेरह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिडौली में सलीम का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि उन्होंने 20 सितंबर 2021 को अम्हेड़ा निवासी मारूफ हुसैन से एक ट्रक 8.40 लाख रुपये में खरीदा था। ट्रक काशिफ निवासी ढकिया चमन के नाम पर था। जबकि डिडौली निवासी याकूब ने ट्रक का सौदा कर आया था। आरोप है कि ट्रक खरीदने की बात तय होने के बाद सलीम ने 2.40 लाख रुपये नकद दे दिए थे और विक्रय रसीद स्टांप कराने के बाद ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद एक लाख रुपये और दिए गए। 30553 का टैक्स जमा किया था और 1.20 लाख रुपये ट्रक की मरम्मत में भी लगाए थे। इसके बाद सलीम ने ट्रक को एक ढाबे पर खड़ा कर दिया था। मारूफ हुसैन और याकूब से मालिक को बुलाकर ट्रक नाम कराने के लिए कहा था। जिसके बाद वह टालमटोल करने लगे। आरोप है कि 20 अक्टूबर 2021 को मारूफ हुसैन, याकूब और ट्रक मालिक काशिफ ने अन्य दस लोगों के साथ मिलकर ट्रक को चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर आरोपी मारूफ हुसैन, याकूब और काशिफ और दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें