फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 19 खिलाड़ी प्रदेश स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर/ अमरोहा। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें 19 खिलाड़ियों का प्रयागराज में प्रदेशीय स्तर पर होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता के
विज्ञापन

लिए चयन किया गया है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य भूकन सिंह और मोहम्मद शफीर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य चयनकर्ता डॉ संजीव कुमार चौहान ने बताया कि भारत की पारंपरिक विद्या एवं भारतीय खेल तीरंदाजी के खेल में पारंगत होकर अपना कैरियर बना सकते हैं। खेल के आधार पर नौकरी पा सकते हैं। मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और बिजनौर की टीमों ने प्रतिभाग किया। पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॅालेज खुंगावली मलखान सिंह के मार्गदर्शन में प्रदर्शन के आधार पर प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सीनियर बालक वर्ग में रोहत अहलावत, मुनेश कुमार, रिंकू यादव, शिव कुमार, जूनियर वर्ग में जतिन रावत, शेखर, प्रशांत गौतम, सब जूनियर वर्ग में लकी, अभिनव कौशिक, सीनियर बालिका वर्ग में पल्लवी, प्रिया, आरती, जूनियर वर्ग में वसु, सोनिया ठाकुर, ममता, रजनी, सब बालिका वर्ग में ऐश्वर्या, शिवी, मनीषा का चयन प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया।
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज में आयोजित होगी। चयनकर्ता में डॉक्टर संजीव कुमार चौहान, सचिन चौधरी, अवधेश कुमार, प्रेम शंकर पांडेय रहे जबकि निर्णायक मंडल में पुरूजीत सिंह, अनुज शर्मा, सुगंधा त्यागी, दुर्गेश यादव, मनीष त्यागी आदि रहे। मंडलीय सहसंयोजक मनीष कुमार त्यागी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें