फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का मुकदमा वापस नहीं लेने पर अश्लील वीडियो वायरल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किशोरी के अपहरण का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने उसकी मां पीटा। साथ ही महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक कासिम ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया था। परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। घटना से पहले आरोपी कासिम का किशोरी के घर पहले से आना जाना था। आरोप है कि इस दौरान उसने बाथरूम में किशोरी की मां की अश्लील वीडियो बना ली थी। अब आरोपी कासिम किशोरी की मां पर अपहरण का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। मुकदमा वापस नहीं लेने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। आरोप है कि बुधवार को महिला एक धर्मस्थल पर गई थी, तभी आरोपी कासिम ने महिला के साथ मारपीट की। मुकदमा वापस नहीं लेने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी तहरीर नगर कोतवाली में दी। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी कासिम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें