फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अवैध कटान करते सगे भाई गिरफ्तार.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने घर में मवेशी का अवैध कटान पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चालीस किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर कोतवाली एसएसआई एससी गौतम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ला शफातपोता में कुछ लोग भैंस और कटरा का अवैध कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। पुलिस को देेखकर तस्करों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे में 40 किलो भैंस-कटरा का मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम शाहिद और आरिफ बताया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। एसएसआई के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें