फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेला हटाने के विवाद में होमगार्डों से धक्कामुक्की

विज्ञापन
स्ती में होमगार्डों के साथ मारपीट की घटना के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ठेला हटाने के विवाद में होमगार्ड ने युवक के थप्पड़ जड़ दिए। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। व्यापारियों ने होमगार्डों के संग धक्कामुक्की की। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ पहुंची और एक युवक को थाने ले आई। बाद में युवक के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार की अपरान्ह लगभग साढ़े 12 बजे यह घटना नगर के मोहल्ला बस्ती में शिव मंदिर चौराहे पर हुई। अति संकरे इस चौराहे पर सब्जी की दुकान के आगे एक युवक ने राखी का ठेला लगाया हुआ था। दुकानदार ने उससे ठेला हटाने को कहा तो दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। बताते हैं कि इसी दौरान वहां आए एक होमगार्ड और उसके अधिकारी (पीसी) ने राखी बेचने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिए। सब्जी वाला वहां से भाग निकला। भीड़ लगी तो पास ही ड्यूटी पर मौजूद दो और होमगार्ड वहां आ गए। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ और होमगार्डों के संग भी धक्कामुक्की की गई। वहीं कुछ लोगों ने इसकी विडियो भी बना ली। सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई सुनील मलिक भी आ पहुंचे। तब तक वहां पहुंची पुलिस एक युवक को पकड़कर थाने ले आई। व्यापारी भी थाने आ पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने दोनों पक्षों को सुना और दोनों पक्षों से तहरीर देने को कहा। बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

युवक के माफी मांगने के बाद मामला सुलझ गया है। वहीं इस संबंध में होमगार्डों को भी कड़ा किया गया है। - नीरज कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें