फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता गार्ड का शव दो दिन बाद नाले में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दो दिन से गायब सुरक्षा गार्ड का शव औद्योगिक चौकी क्षेत्र में नगर पालिका के नाले में मिला। शव क्षतविक्षत होने पर दुर्गंध उठने के कारण आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका के कर्मचारी को बुला कर शव को बाहर निकलवाया। खबर पाकर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पंचनामा भर कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मूलरूप से रजबपुर थानाक्षेत्र के ईंट कारढ़ा गांव निवासी 50 वर्षीय भगतराम शर्मा सुरक्षा गार्ड थे। वह 30 साल से गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा में नगली वाले बाबा के आश्रम के पास रहते थे। उनका अपना मकान है। उनके परिवार में दो बेटे, पत्नी और एक बेटी है। शनिवार सुबह उनका शव नाईपुरा में एक कान्वेंट स्कूल के पास मिला। पुलिस ने बताया कि नाले से उठ रही बदबू की सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दी थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से शव को निकलवाया। जिसकी पहचान अतरपुरा निवासी सुरक्षा गार्ड भगतराम शर्मा के रूप में हुई। मृतक के छोटे बेटे कौसिंद्र शर्मा ने बताया कि ईंट के रढ़ा में उनके पिता के बचपन के मित्र रहते हैं।
मित्र का बहनोई जो दिल्ली के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर भगतराम शर्मा को अपने साथ रजबपुर ले गए थे। इसके बाद वह खुद लौट कर अतरपुरा में भगतराम शर्मा के घर आ गया। कौसिंद्र के अनुसार उनके पिता नहीं आए। कौसिंद्र के बड़े भाई पवन शर्मा ने पिता भगतराम को साढ़े सात बजे फोन किया। जानकारी ली कि वह कहां हैं। जिस पर उन्होंने बताया कि वह रजबपुर में हैं और जल्द ही आ जाएंगे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। शुक्रवार को वह थाना रजबपुर गए। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद उनकी तलाश में जुट गए। इधर, शनिवार सुबह उनका शव मिला। भगतराम को जो व्यक्ति बुलाकर ले गया था, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि सुरक्षा गार्ड के परिजनों ने केवल पोस्टमार्टम कराने की बात की थी। किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

बेरहमी से की गई हत्या
गजरौला। सुरक्षा गार्ड भगतराम शर्मा का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम उनके घर पहुंचा। शव देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि बेहद सज्जन स्वभाव के भगतराम का किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कभी किसी से ऊंची आवाज में बात नहीं की। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि बड़ी बेदर्दी से भगतराम की हत्या की गई है। उनकी जीभ बाहर निकल आई थी। कुछ लोगों ने मृतक के सिर में चोट लगने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें