फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर से तीन लाख के नकदी-जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। बेखौफ चोरों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर नगदी-जेवरात समेत तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

ये घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कलां गांव की है। यहां पर आर्मी से रिटायर्ड इंजीनियर चौधरी सादुल्लाह का परिवार रहता है। उनके बड़े बेटे चौधरी अरशद अली अधिवक्ता हैं। वह अमरोहा कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। रोजाना की तरह सोमवार की रात चौधरी अरशद अली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाकर कमरे में सो गए थे। जबकि, उनके पिता चौधरी सादुल्लाह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। रात किसी समय पड़ोस के निर्माणाधीन मकान से चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने चौधरी सादुल्लाह के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद नीचे आकर चौधरी अरशद अली के कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद कमरों में घुसकर अलमारी में रखे 94 हजार रुपये, सोने का हार, अंगूठियां, झुमकी, कुंडल, बाली, पायजेब समेत तीन लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे चौधरी अरशद अली मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए उठे तो बाहर से उनके कमरे का गेट बंद था। किसी तरह उन्होंने दरवाजा खोलकर सभी परिजनों को कमरे से बाहर निकाला। उन्होंने घर के दूसरे कमरों में सामान बिखरा हुआ और अलमारी से नकदी-जेवरात गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें