फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफाक की अम्मी-भाइयों से हुई लंबी पूछताछ

Mon, 12 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
afaq - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रात में आफाक बाकरी के घर पर छापा मारकर एक-एक कमरे की तलाशी ली। फोटोग्राफी के साथ ही पूरे मकान की वीडियोग्राफी की। सवा घंटे तक घर में जमीं क्राइम ब्रांच ने सर्च अभियान चलाया। एकाउंट से लेकर जमीनों तक का पूरा ब्यौरा खंगाला और फिर खामोशी के साथ निकल गई। 
विज्ञापन


पांच हजार लड़कियों को सेक्स की मंडी में नीलाम कर चुके आफाक बाकरी के घर पर रात करीब सवा नौ बजे आखिरकार दिल्ली क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापा मारा। यहां पर टीम ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर पूरी स्थिति जानी। इसके अलावा उसने बाकरी के उस कक्ष की भी तलाशी ली, जिसमें अक्सर वह आकर ठहरता था।

इतना ही नहीं सवा घंटे तक टीम ने तमाम ऐसे सुबूत जुटाए जो उसको सजा दिलाने के लिए बेहद जरूरी थे। बाकरी के आलीशान मकान के प्रत्येक कमरे में टीम ने सर्च अभियान चलाया। हर छोटी बड़ी चीज की वीडियोग्राफी की। इसके अलावा फोटोग्राफी भी की।
विज्ञापन


अंदर से लेकर बाहर तक बने मकान की बाकायदा वीडियो बनाई। परिवार के सदस्यों से उसके व्यवहार आदि के बारे में पूछताछ की। हरेक के एकाउंट से लेकर प्रॉपर्टी से संबंधित सभी दस्तावेज देखे। टीम ने किसी को भी उसके मकान के इर्द गिर्द नहीं फटकने दिया।

एकाउंट से लेकर जमीनों तक का ब्यौरा 
 परिजनों की मानें तो आफाक बाकरी सिर्फ पर्व, त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों में अपने घर उझारी आता था। ऐसा बयान उसके परिजनों ने रविवार रात दिल्ली क्राइम ब्रांच की ओर से हुई छापेमारी के दौरान अधिकारियों के समक्ष दिए। टीम के आने से पहले ही घर का कीमती सामान भ्‍ाी हटा दिया गया था। हरेक पहलू पर गहनता से बातचीत की। बाकरी और उसकी पत्नी की गतिविधियों के बारे में मालूमात की। 

गाड़ी में बैठा रहा एक शख्स, आफाक के होने की चर्चा
हसनपुर(ब्यूरो)। दिल्ली में जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़े गए उझारी निवासी आफाक बाकरी के घर जब रविवार रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची तो पुलिस की काले शीशे लगी गाड़ी में एक शख्स बैठा रहा है। ड्राइवर के साथ एक शख्स गाड़ी में ही बैठा रहा। उसे नीचे नहीं उतारा गया।

लोगों में चर्चा है कि वह आफाक ही था। पहले तो दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम की गाड़ी सीधी इकबाल हवेली तक पहुंची। इसके बाद गाड़ी को वहां से काफी दूर हटा दिया गया। उसमे एक शख्स बैठा था। जिसे नीचे नहीं उतारा जा सका। कस्बे के लोगों के मुताबिक गाड़ी में बैठा शख्स आफाक बाकरी था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें