फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस पहुंचे पनसुखा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। संभल के पनसुखा गांव के लोगों ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। गांव के युवक की हत्या कर शव को आम के पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। मामले में एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

संभल जिले के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के पनसुखा गांव निवासी सुमन अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ मंगलवार को पुलिस ऑफिस पहुंचीं। यहां लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के झकडी गांव निवासी एक युवक से उनके पारिवारिक संबंध थे। कुछ दिन पहले उसने कारोबार के लिए 40 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा दो गाय भी अपने साथ ले गया था। जिसकी कीमत 30 हजार रुपये थी। बार-बार रुपये मांगने पर उसने नहीं दिए।
आरोप है कि 10 अगस्त को आरोपी उनके घर पहुंचा और ब्रजघाट पर गंगा स्नान करने की बात कहकर उनके पति पीतम को अपने साथ ले गया। इसके बाद 11 अगस्त को उसी युवक के बाग में पीतम शव आम के पेड़ पर लटका मिला। महिला ने शिकायती पत्र देकर युवक समेत दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश सिंह, बलजीत सिंह, करन सिंह, महबूब, सुनील, कुसुम, आकृति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें