फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पुल में उतराता मिला दस वर्षीय बालक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। नगर में सुबह नौ बजे से लापता दस वर्षीय बालक का शव खेत में बने स्वीमिंग पुल में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन

उझारी के मोहल्ला कादरी चौक में नूर मोहम्मद का परिवार रहता है। नूर मोहम्मद परचून सेल्समैन हैं। बताते हैं कि नूर मोहम्मद का दस वर्षीय बेटा साहिल कक्षा एक का छात्र है। मंगलवार सुबह नौ बजे साहिल घर से मोहर्रम के जुलूस में जाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बालक की खोजबीन के लिए मस्जिद से एलान भी कराया। परिजनों को चिंता होने लगी। उसकी तलाश ही की जा रही थी कि शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि साहिला का शव करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बिजनौरा मार्ग पर बहावउद्दीन के खेत में बने स्वीमिंग पुल में पड़ा है।
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। देखा तो साहिल का शव पानी पर उतराता मिला। कुछ दूरी पर खून भी पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पास में खून पड़ा होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें