फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में चले डंडे-तबल,सात घायल 

Sat, 04 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जम कर लाठी-डंडे और तबल चले। जिसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्साधिकारी ने रेफर कर दिया। मारपीट में एक पक्ष के मुकेश पुत्र निक्की यादव, संजीव पुत्र बबलू सिंह, सरोज पुत्र जगदीश और दूसरे पक्ष से मनोज, जीतू व राजू पुत्र गण धर्मपाल और जॉनी पुत्र जीतू घायल हुए हैं।

घायल संजीव ने बताया कि दूसरे पक्ष का मनोज पांच दिन पहले रात में गांव के ही उसके रिश्तेदार के घर में घुस गया था। रिश्ते की भाभी से छेड़छाड़ की। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। शुक्रवार की शाम मनोज गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों से लोग आ गए। लाठी डंडे और तबल चले। मनोज को मेरठ रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें