फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को धमकी: ईमेल भेज मांगे एक करोड़, नहीं देने पर हत्या की चेतावनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 05 May 2025 05:08 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

क्रिकेटर मोहम्मद शमी से ईमेल के जरिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी  गई है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। उनके भाई मोहम्मद हसीब ने इसकी सूचना अमरोहा पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ईमेल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने एक करोड़ रुपये की मांग करते हुए पैसे न देने पर हत्या की चेतावनी दी है। यह मामला सामने आने के बाद से शमी और उनके परिजन दहशत में हैं। शमी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में व्यस्त हैं और हैदराबाद में मौजूद हैं।

विज्ञापन

ई-मेल में दी एक करोड़ की फिरौती की मांग
यह ईमेल सबसे पहले शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अमरोहा के एसपी को दी। इसके बाद शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हसीब के मुताबिक, शमी को पहला ई-मेल चार मई की शाम, दूसरा मेल पांच मई (सोमवार) सुबह भेजा गया था।

राजपुत सिंधर नाम के ईमेल
शिकायत मिलने के बाद अमरोहा के साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ईमेल राजपुत सिंधर नाम के ईमेल से भेजा गया है। इसमें उसका नाम प्रभाकारा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने शुरू की जांच
मोहम्मद शमी को धमकी की शिकायत के बाद अमरोहा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें अलर्ट हो गई हैं। ईमेल की तकनीकी जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UP: इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन हादसे में घायल.. हालत नाजुक, गजराैला हाईवे पर कैंटर में घुसी कार
विज्ञापन

गांव सहसपुर अलीनगर के हैं निवासी
मोहम्मद शमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। वह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं और हाल ही में देश-विदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें मिली यह धमकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मोहम्मद शमी की सुरक्षा को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें