फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट : एमसीए ने आरआरके को दी 298 रनों से हराया

Thu, 23 Oct 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। इसकी शुरुआत टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन ने की। पहले दिन एमसीए क्रिकेट एकेडमी कुंदरकी और आरआरके क्रिकेट एकेडमी चंदौसी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें एमसीए क्रिकेट एकेडमी ने 298 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 351 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए लिए असजद रजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद पर 10 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 98, मोहम्मद समीर ने 76, वसीम जूनियर ने नाबाद 74 और केशव ने 45 रन बनाए।
आरआरके क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज कुनाल ने दो और निलय व हर्षित ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरके क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम सिर्फ 53 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम के लिए हर्षित मोर्या ने 11 रन बनाए। एमसीए क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद जैद ने तीन व असजद रजा, मोहम्मद समीर और मोहम्मद अकमल ने दाे-दो विकेट चटकाए। एमसीए क्रिकेट एकेडमी ने मैच 298 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच असजद रजा व गेम चेंजर वसीम जूनियर को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर अशरफ रजा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन ने बताया कि टूर्नामेंट में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर कुल आठ टीम शामिल हैं। सभी टीमों के तीन-तीन लीग मैच कराए जाएंगे। सभी मैच 40-40 ओवर के खेले जाएंगे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, रजत राज, राजकुमार, ओमदत्त शर्मा, तरुण चीमा, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
दौराला की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

मंडी धनौरा। दौराला की टीम ने गांव चांदनगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मंजूरपुरा की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
फाइनल मुकाबले में दौराला की टीम ने टॉस जीतकर कप्तान रोहित सांगवान ने मंजूरपुरा की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मंजूरपुरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारत 10 ओवर में 121 रन बनाए। मंजूरपुरा की टीम की ओर से सर्वाधिक 54 रन विक्की ने बनाए। दौराला की ओर से रिंकू ने तीन व रोहित सांगवान ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरीदौराला की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले दो खिलाड़ी मात्र 10 रन के भीतर ही आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रिंकू ने मात्र 26 गेंदों पर 91 रन की विस्फोटक पारी खेल कर अपनी टीम को सात विकेट से विजयी दिलाई। दौराला की टीम के कप्तान रोहित सांगवान ने ट्राॅफी ली। इस मौके पर राजीव कुमार, संजीव कुमार, सौरभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें