फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा ने रामपुर को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता बल्लेबाज। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-14 इंटर डिस्ट्रिक मैच डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा के तत्वाधान में मंगलवार को अमरोहा और रामपुर के बीच मुकाबला खेला गया। अमरोहा ने रामपुर को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। रेहबर खान ने अर्द्ध शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

अमरोहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुर की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 126 रनों स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आरुष ने 29 और कृष्णा ने 18 रन जोड़े। अमरोहा की ओर से सक्षम ने तीन और कुलवंत ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी अमरोहा की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रेहबर खान ने 50 प्रभुत्व गुप्ता ने नाबाद 40 रन बनाए। मैच में मोहम्मद शमशाद और अनुज अंपायर की भूमिका में रहे। प्रियांशु ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजवान पाशा, उपाध्यक्ष रोहित चंदेल, सचिव परवेज पाशा, कोच चमन सिंह, वसीम, पप्पू पाशा, शहजाद फारूक, अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें