अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में मास्टर भूरे खान एवं आरिफ फारूक मेमोरियल सद्भावना कप 2024 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच एलवी शास्त्री दिल्ली और टीएनएम गाजियाबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें दिल्ली की टीम ने गाजियाबाद को पांच विकेट से हराया।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के बैनर तले टूर्नामेंट की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूक, इमरान पाशा, नजम अली और परवेज पाशा ने संयुक्त रूप से की। पहला मैच एलवी शास्त्री दिल्ली और टीएनएम गाजियाबाद के बीच खेला गया। एलवी शास्त्री दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फैसले को दिल्ली के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए गाजियाबाद को 156 रनों पर रोक दिया। गाजियाबाद की ओर से अंचित यादव ने 39, शुभांकर ने 34, आदित्य ने 23 रन की पारी खेली। एलवी शास्त्री दिल्ली की तरफ से निखिल ने तीन, दीवान और अंकुश ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलवी शास्त्री दिल्ली ने पांच विकेट खोकर 29.1 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दिल्ली की तरफ से सुमित ने 43 और अंकुश त्यागी ने 36 रन बनाए। गाजियाबाद कि तरफ से कार्तिक ने 3, तुस्या ने 2 विकेट लिए। एलवी शास्त्री दिल्ली की तरफ से हरफनमोला खेल के लिए अंकुश त्यागी को मैन ऑफ मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी, शमशाद अल्वी ने निभाई। जबकि स्कोरिंग सेंटी गुप्ता और लवी ने की। कमेंट्री रजन अली और मास्टर राशिद अली ने की। दूसरा मैच बादशाह क्रिकेट क्लब और हसन क्रिकेट क्लब नोएडा के बीच खेला जाएगा। इस दौरान हाजी नासिर फारूक, रोहित चंदेल, शहजाद परवेज, मोहम्मद नदीम, शेरू परवेज, मुराद आरिफ आदि मौजूद रहे।