फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छत पर कबूतर बैठने से नाराज युवक ने किसान पर झोंका फायर, पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। छत पर पालतू कबूतर बैठने की आपत्ति जताने पर पड़ोसी ने किसान को लाठी-डंडों से पीट दिया, जान से मारने की नीयत से फायर भी झोंक दिया। जिसमें किसान बाल-बाल बच गया। किसान को बचाने आई बेटी को भी आरोपियों ने पीटा। घटना में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में दो लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कलां गांव की है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाले आस मोहम्मद अली ने आरोप है कि उनकी छत पर पड़ोस में रहने वाले कलुवा के पालतू कबूतर बैठ जाते हैं जो गंदगी करते हैं। शनिवार को वह अपने घर के बाहर रास्ते पर खड़े हुए थे। तभी कलवा और निजामुद्दीन उर्फ मोना आए तो आस मोहम्मद ने उनसे आपत्ति जताई। इस बात से नाराज कलवा और निजामुद्दीन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आस मोहम्मद को लाठी डंडों से पीटा। बचाव में आई आस मोहम्मद की बहन हिना के साथ भी मारपीट की। घटना में हिना और आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी आरोपी कलुआ ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमें आस मोहम्मद बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आस मोहम्मद की शिकायत पर कलवा और निजामुद्दीन उर्फ मोना के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें