फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अचीवर्स एकेडमी मथुरा व रुक्मणी एकेडमी ब्लू की टीम जीतीं

Tue, 16 Sep 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मैच के बाद ​खिलाड़ी को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत कोच
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम उत्कर्ष मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी मथुरा और दूसरे में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी मथुरा और एनएस क्रिकेट एकेडमी डींगरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन बनाए। प्रशांत ने 38, अर्जुन और यशवीर ने 19-19 रन बनाए। एनएस क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में राजा, महराज ने दो-दो, यशव और प्रियांशु यादव ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी एनएस क्रिकेट एकेडमी 28.3 ओवर में 99 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रियांशु यादव ने 22, सानिब ने 17 रन बनाए। अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में सुमित, आदित्य और सौरभ ने दो-दो व काव्य सारस्वत और उत्सव वशिष्ठ ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच 35 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आदित्य व गेम चेंजर प्रियांशु यादव बने।
विज्ञापन

रुक्मणी की टीम ने बनाए 120 रन
दूसरे मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.2 ओवरों में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद शहरान ने 32, मोहम्मद फजल ने 22 रन बनाए। अपैक्स क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर के लिए गेंदबाजी में रोशन ने तीन व योगेश, सोहन और नैतिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपैक्स क्रिकेट एकेडमी 24.2 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए मोहम्मद फैजान ने 41, योगेश ने 38 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के लिए मोहम्मद साकिब ने तीन व मोहम्मद शहरान और अब्दुल वहाब ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह यह मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू ने 20 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद शहरान व गेम चेंजर योगेश बने। अंपायर मोहम्मद सायम, शहजाद अहमद रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे। मैच के दौरान बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, पवन शर्मा, मोहम्मद नाजिम, सोनू, ओमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

क्रिकेट में कोठी खिदमतपुर संकुल चैंपियन

अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा शैक्षिक जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में हुआ। फाइनल मैच कोठी खिदमतपुर और हसनपुर के बीच खेला गया जिसमें कोठी खिदमतपुर जीत दर्ज की।



खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत पर केपी इंटर कॉलेज शादपुरी के प्रधानाचार्य सुधीर चौहान व क्रीड़ा सचिव विजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। पहला मैच अमरोहा व धनौरा के बीच खेला गया जिसमें अमरोहा ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में कोठी खिदमतपुर ने गंगेश्वरी संकुल को हराया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला हसनपुर और अमरोहा के बीच खेला गया जिसमें हसनपुन ने अमरोहा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोठी खिदमतपुर ने नारंगपुर को हराकर जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में कोठी खिदमतपुर ने हसनपुर को हराकर चैंपियनशिप कब्जा ली। आयोजन में सुरेंद्र सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, ओवेस जहीर, कपिल यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें