फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रदूषण जांच केंद्रों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 19 Jun 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वाहनों की भौतिक जांच किए बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने वाले प्रदूषण जांच केंद्रों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। संभागीय परिवहन के अधिकारियों के निर्देश पर एआरटीओ मनोज मिश्रा ने सात प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के द्वारा शाहजहांपुर कार्यालय के निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया था कि प्रदेश के कुछ प्रदूषण जांच केंद्र वाहनों की वास्तविक जांच किए बिना ही प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए सभी केंद्रों की स्थलीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। उप परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों से कहा है कि निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वाहन की भौतिक उपस्थिति के बिना अथवा फर्जी तरीके से प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी न किए जा रहे हों। यदि कोई केंद्र नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराया जाए। एआरटीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को सात प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी सही मिले। सभी प्रदूषण जांच केंद्र संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना वाहन के प्रदूषण प्रमाण पत्र बनाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें