फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चौपला चौकी से एक किमी दूर हाईवे किनारे किया गोवध

Wed, 11 Oct 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बेखौफ गो तस्करों ने चौपला चौकी पुलिस से एक किमी की दूरी पर संरक्षित पशु को चोरी कर उसका कटान कर दिया। गाय को ले जाने वाला चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह संरक्षित पशु मौके पर नहीं मिला तो तलाश करने पर घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में मृत मिला। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था। पैर बंधे हुए थे।
विज्ञापन

गजरौला में भानपुर मोहल्ला निवासी गोलू का संरक्षित पशु सोमवार की रात घर के सामने सड़क पर बंध रहा था। किसी समय तस्कर पशु को खोल कर ले गया। वह बराबर धर्मकांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंगलवार की सुबह गोलू की मां ममता देवी सोकर उठीं। उनको पशु खूंटे में बंधा नहीं मिला। वह इधर उधर तलाश करने निकलीं। करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों में पशु की गर्दन कटी देख उनकी चीख निकल गई। पास में जाकर देखा तो उसके चारों पैर रस्सी से बंधे हुए थे। चौपला चौकी से महज एक दूर हाईवे की सर्विस रोड के निकट झाड़ियों में गोकशी की खबर इलाके में फैल गई।
सूचना पाकर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने जल्द से जल्द संरक्षित पशु के हत्यारों का सुराग लगाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे सीओ श्वेताभ भास्कर ने उनको समझाया। हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने गोलू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें