फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। थाना पुलिस ने नहर किनारे गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने गोकशी करने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों से दो छुरी, एक दांव, दो रस्से, गोकशी में प्रयुक्त अन्य उपकरण तथा प्लास्टिक की पन्नी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बीलना के पास नहर किनारे गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मामले में बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी रवि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस टीम के साथ जंगल में सुरागकशी कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से गुजर रहे तीन संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई। सख्ती करने पर उन्होंने अपने नाम जुनैद निवासी बीलना मोहल्ला रमजान नगर, अल्ताफ निवासी मोहल्ला हाता तथा साजिद निवासी फरीदी स्कूल वाली गली, कस्बा नौगांवा सादात बताए। सीओ के अनुसार तीनों छुट्टा पशुओं को घेरकर ले जाते थे और उनका वध कर अवशेष अलग-अलग स्थानों पर फेंक देते थे। आरोपियों के मोबाइल फोन से मांस की खरीद-फरोख्त से संबंधित चैट भी बरामद हुई है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें