फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेल मैदान में उपलों का राज...खिलाड़ी बेबस

विज्ञापन
कड़ापुर के मनरेगा खेल मैदान में रखे उपले। संवाद
विज्ञापन
कैलसा। देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझोली के मझरा कड़ापुर में प्रदेश सरकार की ओर से बच्चों के लिए खेलने के लिए बनाए गए खेल मैदान में ग्रामीणों ने गोबर डालकर उनके उपले के ढेर लगा रखे हैं। यहां उपले पाथे जा रहे हैं जबकि खिलाड़ी बेबस हैं। उन्हें प्रैक्टिस के लिए मैदान खाली नहीं मिलता।
विज्ञापन

एक ओर केंद्र सरकार जहां खेलो इंडिया अभियान चलाकर युवाओं को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही वहीं गांव मझरा कड़ापुर में खेल मैदान होते हुए भी युवाओं को उसका लाभ नहीं मिल रहा। यहां बनाए गए खेल मैदान में ग्रामीण उपले पाथ रहे हैं। मैदान होते हुए भी खिलाड़ी उसमें प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं।

कड़ापुर के मनरेगा खेल मैदान में रखे उपले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें