गजरौला थानाक्षेत्र के बस्तौरी माफी निवासी मंचित बुधवार रात 9:30 बजे गजस्थल गांव के अपने ममेरे भाई अमन यादव के साथ खाली प्लॉट में खड़े होकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इस बीच जलालपुर गांव निवासी रोहित, विशाल और मूलकटा गांव का राजू शर्मा अपने अज्ञात साथियों के साथ आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मंचित जान बचाकर वहां से भाग निकले जबकि आरोपियों ने उनके ममेरे भाई अमन को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मंचित की तहरीर पर रोहित, विशाल, अनुज और उनके दस अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।