फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कोल्डड्रिंक पी रहे ममेरे-फुफेरे भाइयों पर हमला, 13 पर मुकदमा

Fri, 11 Jul 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। खाली प्लॉट में खड़े होकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे ममेरे-फुफेरे भाइयों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की। भीड़ जमा होता देख आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गजरौला थानाक्षेत्र के बस्तौरी माफी निवासी मंचित बुधवार रात 9:30 बजे गजस्थल गांव के अपने ममेरे भाई अमन यादव के साथ खाली प्लॉट में खड़े होकर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। इस बीच जलालपुर गांव निवासी रोहित, विशाल और मूलकटा गांव का राजू शर्मा अपने अज्ञात साथियों के साथ आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मंचित जान बचाकर वहां से भाग निकले जबकि आरोपियों ने उनके ममेरे भाई अमन को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मंचित की तहरीर पर रोहित, विशाल, अनुज और उनके दस अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें