फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोकशी में दंपती गिरफ्तार, गाय बरामद, बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने की घेराबंदी

Wed, 04 Oct 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। गोवंशीय पशुओं को तस्करों के हवाले करने वाले दंपती को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि विहिप व बजरंग दल के गजरौला नगर प्रमुख हिमांशु वर्मा का आरोप है कि गजरौला के मोहल्ला शिवपुरी में रहने वाले परम सिंह अपनी पत्नी ज्योति के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं को तस्करों के सुपुर्द कर देते हैं। सोमवार को दंपती मैजिक में गाय को लादकर वध करने के लिए जा रहा था। तभी दोनों को शकरपुर से जगुआ गांव के जंगल के रास्ते पर रोरा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मैजिक से गाय बराबर हुई। जिसके पैर और मुंह बंधा हुआ था।
सीओ ने बताया कि आरोपी परम सिंह और ज्योति के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी दंपती ने गाय पालने की बात कही। जबकि उसके घर के आस-पास के लोगों से पूछताछ करने हकीकत सामने आ गई। आरोपी दंपती के पास कोई गाय नहीं थी। इस कृत्य में जो लोग भी शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी परम सिंह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें