फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कल, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस मार्च को (कल) मंडी समिति में होने वाली मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने मंगलवार को संयुक्त रूप से पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया। सुरक्षा के मद्देनजर समय से पहले ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर पोजीशन संभालने का निर्देश दिए। साथ ही किसी तरह की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की हिदयात दी गई है।
विज्ञापन

ब्रीफिंग के दौरान डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी पूनम ने कहा कि मतगणना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराई जाएगी। पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा के अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। जिस सुक्षा कर्मी की जंहा पर ड्यूटी लगाई, जो जिम्मेदारी दी गई हैं उसको ईमानदारी से निभाया जाए। काउंटिंग हाल में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। कहा कि काउंटिंग सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। सभी सुरक्षा कर्मी छह बजे तक हर हाल में मंडी समिति पहुंच जाएं। कहा कि मतगणना कर्मियों का थर्ड रैंडमाईजेशन 5 बजे किया जाएगा। जिसमें यह निर्धारित किया जा चुका है कि किस कर्मी की डयूटी किस टेबल पर लगी है। कहा कि प्रत्येक विधानसभा के मतगणना हाल को दो भाग ए और बी में विभाजित किया गया है। भाग ए और भाग बी में 7-7 टेबल लगाई गई हैं। एसपी पूनम ने कहा कि जीते हुए प्रत्याशी कहीं भी हर्ष फायरिंग, उत्साह प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। जुलूस नहीं निकाल सकेंगे, यह जिम्मेदारी सुरक्षा कर्मियों की है। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों के यह विशेष ध्यान देंगे। जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पूरी तत्परता से काम करते हुए निरंतर भ्रमण पर रहेंगे। जनपद में धारा 144 लागू है, उसका कड़ाई से पालन कराया जाए। दस मार्च को शराब की दुकान जिले में पूरी तरह से बंद रहेंगी। कहा कि मतगणना के समय उन्हें बहुत सी सावधानी बरतनी होगी। मतगणना स्थल के सौ मीटर के दायरे में किसी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न होने दे, वाहन पार्किंग में ही वाहन खड़े कराएं। भीड़ एकत्र न होने पाए और शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ, थानाध्यक्ष, पीएसी और अर्द्ध सैनिक बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें