नगर पालिका हसनपुर के सीमा विस्तार के संबंध में पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव का अधिकांश सभासदों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि उनसे इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई है। कहा कि मनमाने ढंग से भेजा गया प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
शासन ने सीमा विस्तार के संबंध में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इस संबंध में पलिका द्वारा हसनपुर से सटे गांव शाहपुर कला, करनखाल, दीपपुर, रामपुर भूड़, करपुर माफी, कूडी वीरान, चकौरी, मौहम्मदपुर बंगर, अहरौला अहमद यार खां, डोमखेडा, घंसूरपुर खालसा, फूलपुर बीझलपुर, मुबारिकपुर कला, शेखपुर झकड़ी गांवों के नाम जिला स्तर प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। इन गांवों को पालिका में शामिल करने की इच्छा जताई गई है।
वहीं, सभासद शाहनवाज अंसारी, सभासद मोनिस अंसारी, सभासद इरम खान, साजिया खानम, गुलफ्सा अंसारी, शाहीन बदर, नाजिया, हमजा अली, नाजिम अंसारी आदि सभासदों का कहना है कि सीमा विस्तार के संबंध में कोई एजेंडा पालिका की बैठक में नहीं रखा गया था और न ही इस संबंध चर्चा हुई है। पालिका ने यदि सीमा विस्तार के जुड़ा कोई प्रस्ताव जिला स्तर या शासन स्तर पर भेजा गया है तो इसका विरोध किया जाएगा। इस पर आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी का कहना है कि शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजा गया है।