फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सभासदों ने वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने का लगाया आरोप

Thu, 22 Aug 2024 04:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में पालिका द्वारा महाराजा अग्रसेन के नाम पर बनाए जा रहे तालाब के निर्माण में अवरोध पैदा करने का आरोप सभासदों ने लगाया। उनका कहना था कि राजनीति दबाव में तालाब निर्माण का कार्य रोका गया है। बोर्ड की बैठक में पालिका की सीमा विस्तार की प्रगति की जानकारी भी मांगी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार की दोपहर पालिका के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार ने नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभासदों के सुझाव आमंत्रित किए। सभासदों का कहना था कि नगर हित में कोई भी योजना स्वीकार की जाएगी। बैठक में नागरिकों पर बकाया पालिका के करों का मुद्दा भी उठाया गया। ईओ ने बताया कि जल मूल्य का करीब 55 लाख व गृहकर का दो करोड़ रुपये नागरिकों पर बकाया है। बकाया की वसूली के लिए पालिका द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। जगत सिंह ने पालिका के सीमा विस्तार के मुद्दे पर प्रगति की जानकारी मांगी।
ईओ ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलनी बाकी है। राजू बादशाह ने फागिंग के स्थान पर नालियों में मच्छरमार दवा का छिड़काव कराने की मांग की। आलम शेख ने नगर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की। राजू बादशाह ने आरोप लगाया कि पालिका द्वारा महाराजा अग्रसेन के नाम पर बनाए जा रहे तालाब के निर्माण में कुछ लोग अड़चन डाल रहे हैं। बैठक में सभासदों ने अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सभासदों को आश्वासन दिया कि धनराशि उपलब्ध होते ही विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में ईओ की कार्यशैली पर टिप्पणी करने पर काफी हंगामा हुआ। बैठक में शबाना, जेबा, सिम्मी अग्रवाल, नूतन रानी, दुलीचंद गिहार, संतोष देवी, सरस्वती गोयल, मंजू देवी आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें