फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तहसीलों में परिषद की इकाइयों का गठन किया जाए

Mon, 25 Aug 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद ब्रज अमरोहा इकाई की मासिक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी एडवोकेट के आवास मोहल्ला शाह अली सराय पर हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि स्वाध्याय मंडल द्वारा लोगों को जागरूक करके सदस्य संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल माहेश्वरी एडवोकेट ने बताया कि जल्द ही जनपद की तहसीलों में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन वर्तमान कार्यकारिणी एवं सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद किया जाएगा। बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव महाराज सिंह ने कहा कि हमें प्रदेश स्तर की बैठकों में जाना चाहिए। सुरमित कुमार गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संगठन ने उनका साथ विषम परिस्थितियों में दिया है। संगठन में शक्ति है, इसलिए संगठित रहने की आवश्यकता है।
डीजीसी सिविल मुदित माथुर एडवोकेट ने कहा कि वह शीघ्र ही दो सदस्य अपने माध्यम से अधिवक्ता परिषद में बनवाएंगे और इसी प्रकार सभी को सदस्यता संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। संचालन महामंत्री राजपाल सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान डॉ. नीलम सिंह, देवेंद्र पाल, विपेंद्र कुमार, विजय सिंह, विजय सिंह ठाकुर, स्नेहा चौधरी, वीर सिंह एवं श्रवण कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें