फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार करोड़ से होगा परिषदीय स्कूलों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के परिषदीय स्कूलों का अब कायाकल्प हो सकेगा। कंपोजिट ग्रांट के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग को 4.28 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है, जोकि स्कूलों में भेजी जाएगी। जिसके बाद स्कूलों में रंगाई-पुताई के साथ-साथ विद्यालय की जरूरत का सामान खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है। स्कूलों के कायाकल्प के लिए शासन द्वारा हर साल कंपोजिट ग्रांट के रूप में धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को दी जाती है। स्कूलों के यह धनराशि छात्र संख्या के अनुसार भेजी जाती है। इस राशि को स्कूलों की साफ-सफाई, रंगाई, पुताई आदि पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा स्कूलों में चाॅक से लेकर हाथ धोने की साबुन, टायलेट क्लीनर आदि समेत जरूरत का सामान खरीदा जाता है। शासन द्वारा जिले के स्कूलों के लिए इस बार चार करोड़ 28 लाख 30 हजार हजार रुपये की राशि भेजी गई है। जिसको जल्द ही स्कूलों खातों में भेजा जाएगा। कंपोजिट ग्रांट के रूप में मिली राशि का ब्योरा स्कूल की दीवार पर भी लिखना होगा। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक को इसका उपभोग प्रमाणपत्र भी देना होगा।
-

छात्र संख्या के अनुसार मिलती है कंपोजिट ग्रांट
शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों को भेजी जाने वाली कंपोजिट ग्रांट छात्र संख्या के अनुसार मिलती है। जिसके चलते कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में कम राशि मिल पाती है। जिसके चलते स्कूलों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कम रकम से ही पूरे साल स्कूल का खर्च चलाना होता है।
विज्ञापन

-

इस तरह मिलती है स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट

छात्र संख्या - मिलने वाली धनराशि
एक से तीस छात्र - 10000
31 से 100 छात्र - 25000
101 से 250 छात्र - 50000
251 से 500 छात्र - 75000
500 से अधिक - 100000


शासन से कंपोजिट ग्रांट जिले को मिली है। जिसको स्कूलों के खातों में भेजा जाएगा। कंपोजिट ग्रांट से मिली रकम से स्कूलों की रंगाई पुताई के अलावा जरूरत का सामान खरीदा जा सकेगा।- डॉ. मोनिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें