फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

162 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई, नियुक्ति पत्र कल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों में 36,590 बेसिक शिक्षक भर्ती के लिए गुरुवार को काउंसिलिंग हुई। कुल 173 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 162 ने हिस्सा लिया। इसके बाद मूल अभिलेख से मिलान कराया गया। चार दिसंबर को पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा। राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में गुरुवार को सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग शुरु हुई। महिला अभ्यर्थियों को जमीन पर बैठने की सुविधा मुहैया कराई गई। इसके बाद महिला अभ्यर्थियों ने फॉर्म को भरा। इसके बाद काउंसिलिंग के फॉर्म को भर कर जमा किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम शशांक चौधरी ने काउंसिलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। बीएसए चंद्रशेखर ने उन्हें जानकारी दी। इस दौरान डॉयट प्राचार्य मुनेश कुमार के अलावा तरुण औलख, मदन पाल सिंह, प्रशांत कुमार, मनोज कुमार आदि जिला समन्वयक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें